HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में शामिल हुए नितिन गडकरी, कहा-सेमीकंडक्टर की समस्या गंभीर

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो में शामिल हुए नितिन गडकरी, कहा-सेमीकंडक्टर की समस्या गंभीर

ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से हो गई है। ऑटो एक्सपो का आज दूसरा दिन है। आम जनता के लिए ये एक्सपो कल यानी 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में सभी कंपनियों के द्वारा अपने गाड़ियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं, गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक्सपो में शामिल हुए और ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से हो गई है। ऑटो एक्सपो का आज दूसरा दिन है। आम जनता के लिए ये एक्सपो कल यानी 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में सभी कंपनियों के द्वारा अपने गाड़ियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं, गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक्सपो में शामिल हुए और ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया।

पढ़ें :- Likes और Views के लिए फूंक दिये उत्तराखंड के जंगल; बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की शुरुआत की। इस दौरान नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और सियाम सहित कई कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कंपनी को ​रीसायकल होने से कम दाम में कच्चा माल मिलेगा। कंपनियां अपनी स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकती हैं।

इससे आखिरकार मैन्युफैक्चरर को फायदा होगा। इसके साथ ही कहा कि, मैं फ्लेक्स फ्यूल के लिए 2004 से सपना देख रहा हूं। ब्राजील में पहले से ही फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी है। इथेनॉल 60-62 रुपये के पास आ सकता है वहीं अभी पेट्रोल 100 के पास है। पुराने वाहन रिसाइकल से कच्चा माल सस्ता मिलेगा। बायो बिटुमिन भी बन रहा है। भारतीय विज्ञान संस्थान से हाइड्रोजन लागत 100 रुपये तक आ सकती है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर की समस्या काफी सीरियस है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...