HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Auto News : Mahindra XUV400 e-SUV की बुकिंग open, एक्स-शोरूम कीमत जानें

Auto News : Mahindra XUV400 e-SUV की बुकिंग open, एक्स-शोरूम कीमत जानें

आटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने SUV सेगमेंट में अपनी पहली electric car, XUV400 हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Mahindra XUV400 e-SUV bookings : आटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने SUV सेगमेंट में अपनी पहली electric car, XUV400 हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है।  कंपनी की नई 2023 Mahindra XUV400 SUV की ex-showroom price 15.99 लाख रुपये से शुरू है। इस मॉडल के तीनों वैरिएंट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी अपनी नई SUV की delivery इसी साल मार्च महीने से शुरू करेगी।

पढ़ें :- New York Auto Show : हुंडई ने 2025 सांता क्रूज़ से उठाया पर्दा , जानें खूबियां और इंटीरियर

महिंद्रा ने अपनी नई XUV400 SUV के लिए ग्राहकों के आर्डर लेना शुरू कर दिया है। ग्राहक ऑनलाइन या नजदीकी अधिकृत डीलरशिप सेंटर से बुकिंग के लिए टोकन खरीद सकते हैं। टोकन की कीमत 21,000 रुपये है। महिंद्रा की आधिकारिक Website
या नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप सेंटर पर जाकर तय टोकन कीमत का भुगतान कर नई XUV400 SUV की बुकिंग करा सकते हैं।

कंपनी ने इंडियन मार्केट में  Mahindra XUV400 के तीन Variants  ग्राहकों के लिए उतारा है।तीनों वैरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम) क्रमशः 15.99 लाख रुपये, 16.49 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये है। खास बात ये है कि पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ये नई SUV Starting Ex-showroom Price में उपलब्ध है। बाजार में उपलब्ध Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona इलेक्ट्रिक SUV गाड़ियां Mahindra XUV400 को टक्कर देगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...