1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर का 155 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक, ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल के गवाह बने कई देशों के राजनयिक

राम मंदिर का 155 देशों के पवित्र जल से हुआ जलाभिषेक, ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल के गवाह बने कई देशों के राजनयिक

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में रविवार को दुनिया के सात महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों के लाए गए जल से रामलला के निर्माणाधीन राम मंदिर का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में रविवार को दुनिया के सात महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों के लाए गए जल से रामलला के निर्माणाधीन राम मंदिर का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जय श्रीराम के नारों के बीच, अनेक देशों के राजदूत व राजनयिक भी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Ayodhya News : हनुमानगढ़ी में दर्शन की समय-सारणी जारी, आज से लागू

फीजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानियां, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुवालू, अल्बानियां और तिब्बत आदि देशों के राजनयिकों ने मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के इस ऐतिहासिक जलाभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। भूटान, सूरीनाम, फीजी, श्रीलंका व कंबोडिया के वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली को भेजे ।

स्वागत भाषण में डॉ. विजय जौली ने बताया कि बाबर की जन्मस्थली के देश उज्बेकिस्तान के शहर अंदीजांन की प्रसिद्ध कशक दरिया नदी का पवित्र जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से भारत पहुंचा है। इसके साथ ही रूस व यूकेन के युद्ध ग्रस्त देशों के जल के साथ-साथ, चीन व पाकिस्तान का जल भी अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक हेतु भारत पहुंचा।

डॉ. जौली ने कहा कि प्रभु श्रीराम में न केवल भारत, अपितु विश्व भर के लोगों की आस्था व विश्वास है । इस वैश्विक जल को एकत्रित करने में ढाई साल लगे तथा इससे न केवल हिंदुओं अपितु मुसलमानों, ईसाईयों, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी समुदाय व विश्व के सातो महाद्वीपों के लोगों ने इस महाअभियान में सहयोग दिया। डॉ. जौली ने इसे ऐतिहासिक व अविस्मरणीय पल बताया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूने के नौ पंडितों के संस्कृत मंत्रोच्चारण द्वारा हुआ। विश्व भर से एकत्रित जल पर एक लघु फिल्म शलू कुमारी द्वारा निर्देशित भी दिखाई गई। श्रीराम कथा की संगीतमय प्रस्तुति पूज्नीय अजय भाई ने दी।

पढ़ें :- Ayodhya News : रामलला के पास रखी 1.5 क्विंटल की सोने की रामायण का अब दर्शन करेंगे रामभक्त

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...