1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Badaun News : करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो फरार

Badaun News : करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो फरार

यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District) में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र (Dataganj Police Station Area) में सादुल्लागंज गांव (Sadullaganj Village) निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh)  करणी सेना (Karni Sena) से जुड़े हुए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बदायूं । यूपी (UP) के बदायूं जिले (Badaun District) में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र (Dataganj Police Station Area) में सादुल्लागंज गांव (Sadullaganj Village) निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh)  करणी सेना (Karni Sena) से जुड़े हुए थे। उनके चचेरे भाई करणी सेना (Karni Sena) के पदाधिकारी हैं। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh) के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। गंभीर घायल सुधीर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी (SSP Alok Priyadarshi) ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान नन्हे ने सुधीर कुमार सिंह (Sudhir Kumar Singh)को गोली मार दी। अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...