बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बड़ी राहत मिली है। अंधविश्वास फैलाने के मामले में नागपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि, नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की शिकायत की जांच के बाद बागेश्वर धाम के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बड़ी राहत मिली है। अंधविश्वास फैलाने के मामले में नागपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि, नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति की शिकायत की जांच के बाद बागेश्वर धाम के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।
नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बुधवार को कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो की जांच की गई। जांच में सामने आया कि कार्यक्रम में कोई भी अंधविश्वास फैलाने के सबूत नहीं मिले हैं।
बता दें कि, धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में रामकथा का आयोजन किया था लेकिन इसमें दो दिन का समय घटा दिया गाय था। इसके बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी गई है।