1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bareilly News: बाल कटवाकर लौट रहे दो बच्चों की रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक सामने इंजन आने से मौत

Bareilly News: बाल कटवाकर लौट रहे दो बच्चों की रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक सामने इंजन आने से मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा हादसा हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब नौ बजे दो बच्चों की रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन का इंजन आने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटवाकर लौट रहे दो बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

 बरेली।  उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा हादसा हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब नौ बजे दो बच्चों की रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन का इंजन आने से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटवाकर लौट रहे दो बच्चे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

इस दौरान अचानक ट्रेन का इंजन उनके सामने आ गया। दोनो बच्चे कुछ समझ पाते इतने में इंजन उनके ऊपर से गुजर गया। जिसमें दोनो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा बरेली के नैनीताल रोड स्थित वैरियर वन चौकी के पीछे हुआ। इस हादसे में 11 साल के पंकज और 13 साल के आदित्य की मौत हो गई। दोनो बाल कटवाकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को सुबह 9 बजे पंकज और आदित्य बाल कटवाने जा रहे है कहकर घर से निकले थे। बाल कटवाकर दोनो बच्चे घर लौट रहे थे। एयरफोर्स गेट वैरियर वन चौकी के पीछे पंकज और आदित्य रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

तभी भोजीपुरा की ओर से इंजन आ गया। पंकज और आदित्य इंजन की चपेट में आ गए। जिससे दोनो की मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर आरपीएफ, रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इज्जतनगर थाने से पुलिस पहुंची। शवों को ट्रैक से हटा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...