1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठाकुर साहब आखिरी राम राम….. सुसाइड लेटर लिखकर बरेली के हेंड कॉस्टेबल ने मारी खुद को गोली

ठाकुर साहब आखिरी राम राम….. सुसाइड लेटर लिखकर बरेली के हेंड कॉस्टेबल ने मारी खुद को गोली

लहुलुहान स्थिती में हेड कॉस्टेबल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी भी उनकी हालत नाजुक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार रात वह सिपाही अमित और विशेष के साथ गश्त लगाकर करीब एक बजे लौटे थे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना शाही की दुनका चौकी पर 51 साल के हेड कॉस्टेबल नीरज कुमार ने खुद को गोली मार ली। साथ में एक सुसाइड लेटर भी छोड़ा है। बिजनौर में थाना हलदौर के गांव खतापुर के रहने वाले हेड कॉस्टेबल नीरज कुमार ने बरेली में थाना शाही की दुनका चौकी पर बुधवार की रात में इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली।

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

अमित और विशेष के साथ गश्त लगाकर करीब एक बजे लौटे थे

लहुलुहान स्थिती में हेड कॉस्टेबल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अभी भी उनकी हालत नाजुक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार रात वह सिपाही अमित और विशेष के साथ गश्त लगाकर करीब एक बजे लौटे थे।

आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया

इसके बाद हेॉ कॉस्टेबल ने चौकी पर उन्होंने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन को चीरती हुई बाहर निकल गई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं हेड कॉस्टेबल के परिवार वालों के सूचना रात में ही दे दी गई थी। सुबह उनके परिवार के अन्य सदस्य बरेली पहुंच गए।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...