HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Bathua saag in winter : सर्दियों में बथुआ के साग का सेवन कई बीमारियों को रखता  है दूर ,  ऐसे भी खा सकते

Bathua saag in winter : सर्दियों में बथुआ के साग का सेवन कई बीमारियों को रखता  है दूर ,  ऐसे भी खा सकते

सर्दियों के मौसम में स्वाद और सेहत के लिए पर्याप्त चीजें उपल्ब्ध रहती है। इस मौसम में सबको प्रिय लगने वाला बथुआ स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण में उपयोग किया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bathua saag in winter : सर्दियों के मौसम में स्वाद और सेहत के लिए पर्याप्त चीजें उपल्ब्ध रहती है। इस मौसम में सबको प्रिय लगने वाला बथुआ स्वादिष्ट व्यंजन निर्माण में उपयोग किया जाता है। आसानी से उपलब्ध होने वाला इस हरे साग से सब्जी,सलाद पराठा , रायता और पकौड़ी,सूप बनाई जाने की परंपरा बहुत पुरानी है। बथुआ का साग सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

पढ़ें :- अगर सुबह नाश्ते में खाते हैं ये चीजें, तो बना लें उचित दूरी वरना हो सकता है hormonal imbalance

बथुआ पौष्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें बहुत सारे विटामिन्स, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटाशियम होता है। कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी बथुए का प्रयोग किया जाता है।  सर्दियों में इसका सेवन कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। बथुआ लो कैलोरी फूड है इसमें अच्छी फाइबर सामग्री भी होती है जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है।

डायबिटीज मरीजों के लिए बथुआ किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल इसके सेवन से शरीर का ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है। आप बथुआ का साग दाल चावल के साथ खा सकते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने में ये साग कारगर है। बथुआ खाने से शरीर में इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसमें अमीनो एसिड, फाइबर और कई पोषक तत्त्व होते हैं।

भूख में कमी आना, खाना देर से पचना, खट्टी डकारें आना जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी बथुआ खाना फायदेमंद है।

पढ़ें :- लगातार बना रहता है पीठ में दर्द तो हो जाएं सावधान, हो सकता है किसी बड़ी बीमारी का इशारा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...