1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए: केजरीवाल

जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लाल किले में आयोजित "वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा" में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें काफी प्रेरणा मिलती है। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लाल किले में आयोजित “वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा” में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें काफी प्रेरणा मिलती है। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तबसे हमने वाल्मीकि समाज के हित में कई निर्णय लिए हैं।

पढ़ें :- CM योगी ने वितरित किया 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, कहा-परिश्रम व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक है पहुंचाता

दिल्ली सरकार में वाल्मीकि समाज का पहला मंत्री और विधानसभा का डिप्टी स्पीकर आम आदमी पार्टी ने बनाया था। MCD में कल 600 से ज्यादा सफाईकर्मियों को पक्का हमारी सरकार ने किया और इससे पहले भी हजारों सफाईकर्मियों को पक्का किया है। MCD में जब से हमारी सरकार आई है तब से सफाईकर्मियों को महीने के पहले हफ्ते में तनख्वाह मिलने लगी है।

इसके साथ ही कहा, पंजाब में सीएम भगवंत मान जी ने आज ही एलान किया है कि वहां भी सफाईकर्मियों को पक्का करने का काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में 32 करोड़ रुपए खर्च करके म्यूजियम बनाया है। जहां 14 हाईटेक गैलरी में 3D और 4D के जरिए भगवान वाल्मीकि जी के जीवन का चित्रण किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...