1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI Awards 2025 Live Streaming: आज नमन पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे भारत के क्रिकेट स्टार्स; जानें- कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट

BCCI Awards 2025 Live Streaming: आज नमन पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे भारत के क्रिकेट स्टार्स; जानें- कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट

BCCI Awards 2025 Live Streaming: बीसीसीआई 2024-25 सत्र के लिए अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह में स्टार क्रिकेटरों को सम्मानित करने वाला है। यह पुरस्कार समारोह आज यानी 1 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। चार साल बाद यानी 2024 से इस पुरस्कार समारोह की वापसी हुई थी। बोर्ड देश के शीर्ष खिलाड़ियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत करने की अपनी परंपरा को जारी रखेगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI Awards 2025 Live Streaming: बीसीसीआई 2024-25 सत्र के लिए अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह में स्टार क्रिकेटरों को सम्मानित करने वाला है। यह पुरस्कार समारोह आज यानी 1 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। चार साल बाद यानी 2024 से इस पुरस्कार समारोह की वापसी हुई थी। बोर्ड देश के शीर्ष खिलाड़ियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत करने की अपनी परंपरा को जारी रखेगा।

पढ़ें :- UGC की नई गाइडलाइंस विवाद पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- कानून सभी को मानना चाहिए, नीचे गिरे हैं, उन्हें झुककर उठाना होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024-25 सत्र के लिए बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को एक विशेष पुरस्कार दिया जाएगा, जिन्होंने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वहीं, पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले मेंस टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और विमेंस की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना जैसे खिलाड़ियों सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा।

सरफराज खान और आशा शोभना को 2023-24 सत्र के दौरान सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के रूप में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, तनुश कोटियन जैसे मुंबई के घरेलू खिलाड़ियों को लाला अमरनाथ पुरस्कार मिलेगा, जो रणजी ट्रॉफी के दौरान सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर को दिया जाता है, जबकि शशांक सिंह को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आइये जानते हैं कि बीसीसीआई के नमन पुरस्कार समारोह 2025 को कब और कहां लाइव देख पाएंगे-

नमन पुरस्कार 2025 किस तारीख को होंगे?

नमन पुरस्कार 2025 फरवरी 2025 में आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें :- लखनऊ यूनिवर्सिटी में संघ प्रमुख का छात्र संगठनों ने किया बड़ा विरोध, लगे 'भागवत गो बैक' के नारे

नमन पुरस्कार 2025 कहां आयोजित किए जाएंगे?

बीसीसीआई पुरस्कार 2025 मुंबई में आयोजित किए जाएंगे।

नमन पुरस्कार 2025 किस समय शुरू होंगे?

बीसीसीआई 2025 पुरस्कार शाम 7 बजे IST से शुरू होंगे।

कौन से टीवी चैनल नमन पुरस्कार 2025 का प्रसारण करेंगे?

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठकर बजा रहा है गाल

नमन पुरस्कार 2025 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...