1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI New Chief: मिथुन मन्हास बनें बीसीसीआई के नए अध्यक्ष; राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे

BCCI New Chief: मिथुन मन्हास बनें बीसीसीआई के नए अध्यक्ष; राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे

BCCI New Chief: जम्मू के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहे हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघके मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट नए कोषाध्यक्ष बनें हैं। भट्ट का केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा। वही, प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया।

By Abhimanyu 
Updated Date

BCCI New Chief: जम्मू के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहे हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघके मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट नए कोषाध्यक्ष बनें हैं। भट्ट का केएससीए अध्यक्ष पद का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होगा। वही, प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव बनाया गया।

पढ़ें :- बीसीसीआई चुनाव में देवजीत सैकिया ने सचिव पद के लिए किया नामांकन

दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने 21 सितंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इससे एक दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक के बाद पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास का नाम निकलकर सामने आया था। जिसके बाद मिथुन मन्हास को किसी तरह की चुनौती न मिलने और वह निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की संभावना थी। इसके अलावा, राजीव शुक्ला ने उपाध्यक्ष पद, सचिव पद के लिए देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव पद के लिए प्रभतेज सिंह भाटिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए रघुराम भट्ट ने नामांकन दाखिल किया था।

कौन हैं मिथुन मन्हास

12 अक्टूबर 1979 को जम्मू में जन्में मिथुन मन्हास ने सालों तक घरेलू क्रिकेट में दिल्ली (1998-2015) का प्रतिनिधित्व किया है। 2015-17 के दौरान वो जम्मू-कश्मीर के लिए भी खेले हैं। हालांकि, मन्हास को कभी भी देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। 45 वर्षीय मन्हास ने 157 फर्स्ट क्लास, 130 लिस्ट-ए और 91 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 45.82 की औसत से 9714 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल रहे।

लिस्ट-ए क्रिकेट में जम्मू के इस खिलाड़ी ने 45.84 की औसत से 4126 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 26 अर्धशतक निकले। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 21.66 के एवरेज से 1170 रन बनाए और 70 विकेट भी झटके। मन्हास ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेला है। उन्होंने 55 आईपीएल मैचों में 22.34 की औसत से 514 रन बनाए हैं।

पढ़ें :- Asia Cup 2025 : बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का मुकाबला शुरू होने से पहले बड़ा बयान, बोले-"भारत मैच जीतेगा"

मिथुन मन्हास के पास कोचिंग का भी अनुभव है। उन्होंने फरवरी 2017 में पंजाब किंग्स के असिंस्टेट कोच का पद संभाला था। फिर अक्टूबर 2017 में उनको बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी अंडर-19 टीम का बैटिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया था। साल 2019 के आईपीएल सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं। इसके अलावा, 2022 में मन्हास को गुजरात टाइटन्स का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...