1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मोहम्मद शमी की वापसी पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे वापसी?

मोहम्मद शमी की वापसी पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब करेंगे वापसी?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टखने की चोट की वजह से वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर हैं। हाल ही में उन्होंने एड़ी की सफल सर्जरी करवाई है। अब फैंस को शमी की वापसी का इंतजार हैं। इसी बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jai Shah) ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  की वापसी पर एक बड़ा अपडेट दिया हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टखने की चोट की वजह से वनडे विश्व कप 2023 के बाद से टीम से बाहर हैं। हाल ही में उन्होंने एड़ी की सफल सर्जरी करवाई है। अब फैंस को शमी की वापसी का इंतजार हैं। इसी बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jai Shah) ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  की वापसी पर एक बड़ा अपडेट दिया हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए जय शाह (Jai Shah) ने कहा कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करेंगे।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आगाज 1 जून से होना है, जिससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। शमी ने लंदन में अपनी सर्जरी भी करवाई, जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह जल्दी मैदान पर वापसी करेंगे।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  को सर्जरी से ठीक होने में 3-4 महीने का समय लगेगा और इस वजह से वह आईपीएल 2024 भी नहीं खेल सकेंगे। उनका टी20 विश्व कप (T20 World Cup) खेलना भी मुश्किल है। इस कड़ी में बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jai Shah)  ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  मैदान पर वापसी करेंगे।

जय शाह (Jai Shah) ने कहा कि शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है। शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केएल राहुल को इंजेक्शन की जरूरत है, उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है और एनसीए (NCA) में हैं।

पढ़ें :- VIDEO: चंदे का विरोध करने पर भाजपा नेता ने मंदिर के पुजारी के भाई को लातों से पीटा, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...