1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of black radish: शरीर के लिए संजीवनी है काली मूली, खेती से भी हो रही बंपर कमाई, जानिए इसके फायदे

Benefits of black radish: शरीर के लिए संजीवनी है काली मूली, खेती से भी हो रही बंपर कमाई, जानिए इसके फायदे

काली मूली की खेती सफेद मूली की तरह होती है। दिखने में ये बिल्कुल शलजम की तरह होती है लेकिन इसका बाहरी हिस्सा बिल्कुल काला होता है। अंदर से ये भी आम मूली की तरह सफेद होती है, लेकिन स्वाद में बहुत अंतर होता है। खेती के बारे में बताएं तो ऐसे तो इसकी खेती ठंड में ज्यादा होती है, लेकिन अब किसान इसे पूरे साल उगाते है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Benefits of black radish: सफेद मूली के बारे में आप तो जानते हैं लेकिन आज हम आपको काली मूली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए किसान बंपर कमाई कर रहे हैं। इस ​मूली के कई फायदे भी हैं, जिसके कारण इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं काली मूली के फायदे और इसकी पैदवार के बारे में…

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

जानिए कैसे होती है काली मूली की खेती?
बता दें कि, काली मूली की खेती सफेद मूली की तरह होती है। दिखने में ये बिल्कुल शलजम की तरह होती है लेकिन इसका बाहरी हिस्सा बिल्कुल काला होता है। अंदर से ये भी आम मूली की तरह सफेद होती है, लेकिन स्वाद में बहुत अंतर होता है। खेती के बारे में बताएं तो ऐसे तो इसकी खेती ठंड में ज्यादा होती है, लेकिन अब किसान इसे पूरे साल उगाते है।

बाजार में बढ़ रही डिमांड
बता दें कि, काली मूली की बाजार में डिमांड बढ़ती जा हरी है, जिसके कारण सफेद मूली से कहीं ज्यादा महंगी बिकती है। भारत समेत पूरी दुनिया में इसकी डिमांड पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जानिए इसके फायदे
ब्लैक रैडिश जिसे आप काली मूली भी कहते हैं वो इंसानी शरीर के लिए रामबाण है। काली मूली में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे दिल को स्वस्थ रखती है। इसके अंदर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी कमाल का गुण होता है। इसके अंदर मौजूद प्रोटीन, विटामिन-बी 6, थियामिन,विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...