1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Capsicum: लाल, पीली और हरी रंग बिरंगी दिखने वाली शिमला खाने से होते हैं ये फायदें

Benefits of Capsicum: लाल, पीली और हरी रंग बिरंगी दिखने वाली शिमला खाने से होते हैं ये फायदें

मार्केट में लाल पीली , हरी रंग बिरंगी शिमला न सिर्फ देखने में बल्कि खाने में भी बहुत टेस्टी और फायदेमंद होती है। शिमला मिर्च में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से रक्षा करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of capsicum:  मार्केट में लाल पीली , हरी रंग बिरंगी शिमला न सिर्फ देखने में बल्कि खाने में भी बहुत टेस्टी और फायदेमंद होती है। शिमला मिर्च (Capsicum) में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से रक्षा करता है।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

आंखों क लिए शिमला मिर्च (Capsicum) फायदेमंद हो सकती है। बढ़ती उम्र में होने वाली मोतियाबिंद से बचने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। शिमला मिर्च में ल्यूटिन और जेक्सैथीन नाम के तत्व पाये जाते है। जो मोतियाबिंद से बचाता है। इतना ही नहीं शिमला मिर्च में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से रोशनी को बढ़ाने में हेल्प करता है।

इसके अलावा शिमला मिर्च (Capsicum) का सेवन करने से एनीमिया से बचाता है। लाल रक्त कोशिकाओं का काम शरीर के सभी अंगो तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है। शरीर में आयरन की कमी होने से इन लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता और एनीमिया की समस्या जन्म लेती है।

शिमला मिर्च (Capsicum) में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी, सी और अन्य पोषक तत्व पाये जाते है। जो दांतों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही घावों को भरने में भी हेल्प करता है। इसके अलावा शिमला मिर्च का सेवन करने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। शिमला मिर्च में कैप्साइसिन पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है।

 

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...