1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits Of Garlic : हेल्थ के लिए रामबाण है लहसुन, पोषक तत्व पाए जाते हैं

Benefits Of Garlic : हेल्थ के लिए रामबाण है लहसुन, पोषक तत्व पाए जाते हैं

लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। लहसुन का सेवन हर मौसम में करना चाहिए। सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से लहसुन बचाव करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Benefits Of Garlic : लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है। लहसुन का सेवन हर मौसम में करना चाहिए। सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से लहसुन बचाव करती है।  दमा के मरीजों के लिए इसे खाना लाभकारी हो सकता है। लहसुन खाने से लिपिड की मात्रा कम होती है। दिल की हेल्थ के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। लहसुन से डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल होता है। यह जॉइंट पेन कम करता है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

लहसुन की चटनी खाने से कब्ज खत्म होती है। भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। तिल के तेल, नारियल के तेल या सरसों के तेल में लहसुन को भूनकर इस ऑयल का इस्तेमाल करें तो दाद खत्म हो जाएगा।

लहसुन का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है।  इसे अगर गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदा पहुंचाएगा।आपको पेट की परेशान है जैसे कब्ज की समस्या है तो इसके लिए आप गर्म पानी के कच्चा लहसुन खाएं। ऐसा करने से आपको एसिडिटी की दिक्कत दूर होगी और आपको आराम मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...