1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Isabgol: कितना भी पुराना हो कब्ज, इस घरेलू उपचार से मिनटों में मिलेगा छुटकारा

Benefits of Isabgol: कितना भी पुराना हो कब्ज, इस घरेलू उपचार से मिनटों में मिलेगा छुटकारा

समय बेसमय खाने पीने की आदत की वजह से कब्ज की दिक्कत हो जाती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं और चूर्ण उपलब्ध है जिसे कई लोग सेवन करते है। इसके बावजूद इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Isabgol:  समय बेसमय खाने पीने की आदत की वजह से कब्ज की दिक्कत हो जाती है। कब्ज (Constipation) से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं और चूर्ण उपलब्ध है जिसे कई लोग सेवन करते है। इसके बावजूद इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

कब्ज Constipation) के कई घरेलू नुस्खे जो दादी नानी के अजमाएं हुए होते है जिसे अपना कर इसमें आराम पा सकते है। कब्ज (Constipation) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ईसबगोल (Isabgol) फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से पेट अच्छी तरह से साफ करने में मदद करता है। ईसबगोल (Isabgol) कब्ज को दूर करने के लिए अधिकतर घरों में इस्तेमाल किया जाता है।

इसका सेवन करने से मल त्यागने में आसानी रहती है और पेट खुलकर साफ हो जाता है। साथ ही आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में हेल्प करता है और डिटॉक्स करता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से कब्ज, गैस अपच और पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों में राहत देता है।

ईसबगोल (Isabgol) का सेवन करने या होता है ये तरीका

अगर आप कब्ज (Constipation) से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले ईसबगोल (Isabgol) का सेवन करें। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें इसमें एक चम्मच ईसबगोल (Isabgol) डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस पानी को तुरंत पी लें। डेली रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा। आप चाहे तो दूध, दही या फिर छाछ में ईसबगोल (Isabgol) को मिलाकर सेवन कर सकते है।

पढ़ें :- Cardamom Water: सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...