HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Benefits of Shikakai: नेचुरली बालों को काला और घना बनाने का आयुर्वेदिक उपचार

Benefits of Shikakai: नेचुरली बालों को काला और घना बनाने का आयुर्वेदिक उपचार

बालों को महिलाओं का गहना माना जाता है। खूबसूरत चमकते बालों को देख किस महिला का मन नहीं ललचाता। पर बहुत कम ही महिलाएं होती है जिनकी बालों में समस्याएं न हो।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Shikakai: बालों को महिलाओं का गहना माना जाता है। खूबसूरत चमकते बालों को देख किस महिला का मन नहीं ललचाता। पर बहुत कम ही महिलाएं होती है जिनकी बालों में समस्याएं न हो।

पढ़ें :- Natural Way to Blacken Hair: सफेद बालों को काला और घना करने के लिए नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाएं

बालों के लिए आर्युर्वेद में बालों के लिए शिकाकाई को बहुत अच्छा बताया गया है। बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए पुराने समय से शिकाकाई (Shikakai) का इस्तेमाल किया आता जा रहा है।

शिकाकाई (Shikakai) में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण होते हैं। जो बालों को काला और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों की माने तो शिकाकाई एक नेचुरल क्लींजर की तरह यूज किया जाता है।

Benefits of Shikakai

बालों को काला करने में मदद मिलती है

पढ़ें :- Benefits of rubbing finger nails: डेली सुबह दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ने से मिलता बालों की तमाम समस्याओ से छुटकारा

इसको बाल पर लगाने के बाद धूलने पर हल्का झाग निकलता है। इसे यूज करके आप बालों की ग्रोथ में सुधार करते हुए उनकी जड़ों को मजबूत कर सकते हैं। शिकाकाई को मेंहदी, आंवला और कॉफी के साथ मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। इससे बालों को काला करने में मदद मिलती है।

Benefits of Shikakai

सफ़ेद बालों की समस्या है तो..

हालांकि शिकाकाई (Shikakai) पहले तो बालों की रंगत को संवारने में मदद करता है और फिर बालों को पोषण भी देता है। इसे बालों की जड़ें मजबूत होती है। अगर सफ़ेद बालों की समस्या है तो ये उन्हें भी काला करता है।

रूखी जड़ों की समस्या को भी कम करने में…

पढ़ें :- Hair Care Tips: सर्दियों में होने वाली बालों की तमाम समस्याओं के लिए करें इस चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

कई लोगों को डैंड्रफ की प्रॉब्लम होती है। शिकाकाई में एंटी-फंगल के गुण होते हैं। जो डैंड्रफ को हमेशा के लिए हटाने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा रूखी जड़ों की समस्या को भी कम करने में शिकाकाई (Shikakai) मदद करता है। शिकाकाई सिर का ब्लड सर्क्युलेशन दुरुस्त करता है, जिस वजह से डैंड्रफ की समस्या नहीं होती।

Benefits of Shikakai

प्याज के रस में शिकाकाई (Shikakai) मिलाकर लगाना डैंड्रफ के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। विटामिन ए, सी, ई और के सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर शिकाकाई बालों की जड़ों को पोषण देता है।

जिससे बालों की ग्रोथ तेज हो जाती है। इसके अलावा बालों के ब्लड सर्क्युलेशन को भी शिकाकाई दुरुस्त करता है, जिस वजह से बाल झड़ने की समस्या कंट्रोल होने लगती है। हफ्ते में कम से कम एक बार आंवले के पाउडर में शिकाकाई (Shikakai) मिलाकर बालों में लगाने से आपको जल्दी फर्क नजर आने लगेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...