1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bengaluru Cafe Blast : ऑर्डर देकर कैफे में छोड़ा IED से भरा बैग, CCTV से हुई आरोपी की पहचान

Bengaluru Cafe Blast : ऑर्डर देकर कैफे में छोड़ा IED से भरा बैग, CCTV से हुई आरोपी की पहचान

Bengaluru Cafe Rameshwaram Blast : बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) दोपहर को हुए धमाके ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस धमाके में कैफे कर्मचारियों समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं, कैफे में धमाके को लेकर कई बड़ी बातें सामने आ रही हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Bengaluru Cafe Rameshwaram Blast : बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram Cafe) में शुक्रवार (1 मार्च) दोपहर को हुए धमाके ने सबको हिलाकर रख दिया है। इस धमाके में कैफे कर्मचारियों समेत कुल नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं, कैफे में धमाके को लेकर कई बड़ी बातें सामने आ रही हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामेश्वरम कैफे के अंदर एक शख्स ने डिवाइस से भरा एक बैग रखा था। बैग रखने के कुछ देर बाद विस्फोट हुआ और करीब दस लोग घायल हो गए। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि विस्फोट आईईडी के कारण हुआ था। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया कि सीसीटीवी से कैफे में बैग रखने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। उसकी उम्र 28 से 30 साल के बीच में है।

बताया जा रहा है कि धमाके से पहले आरोपी ने कैफे में जाकर रवा इडली का कूपन लिया था, लेकिन वह खाना खाए बिना ही चला गया। इस दौरान आरोपी ने अपना बैग कैफे में ही छोड़ दिया, जिसमें कथित तौर पर आईईडी था। सूत्रों की माने तो इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे सेंट्रल क्राइम ब्यूरो की एक विशेष टीम पूछताछ कर रही है।

जांच में पता चला है कि उस बैग के अलावा कैफे परिसर में कहीं और आईईडी नहीं मिला है। सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि यह आतंकवादी घटना थी या नहीं, यह साफ नहीं है।  मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में, गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कैफे धमाके में घायल हुए नौ लोगों के नाम फारूक (19 वर्षीय) होटल कर्मचारी, दीपांशु (23), स्वर्णंबा (49), मोहन (41), नागश्री (35), मोमी (30),बलराम कृष्णन (31), नव्या (25) और श्रीनिवास (67) हैं।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...