पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। इसमें पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान सरकार का ये पहला मंत्रीपरिषद का विस्तार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि, कैबिनेट का विस्तार हुआ है और पांच मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के लोगों ने हमसे जो उम्मीद की हैं उनपर खरा उतरेंगे।
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। इसमें पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान सरकार का ये पहला मंत्रीपरिषद का विस्तार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि, कैबिनेट का विस्तार हुआ है और पांच मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के लोगों ने हमसे जो उम्मीद की हैं उनपर खरा उतरेंगे।
वहीं, सीएम भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए सभी नए मंत्रियों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनी ज़िम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाएंगे। इस नई शुरुआत के लिए सभी को बधाई।’
ਪੰਜਾਬ ਮੰਤਰੀ-ਮੰਡਲ ‘ਚ ਚੁਣੇ ਜਾਣ ‘ਤੇ ਸਾਰੇ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ..ਮੈਨੂੰ ਪੂਰਨ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਨਵੇਂ ਚੁਣੇ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਆਸਾਂ-ਉਮੀਦਾਂ ‘ਤੇ ਖਰ੍ਹੇ ਉਤਰਨਗੇ.
ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ-ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਪ੍ਰਤੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ-ਦ੍ਰਿੜਤਾ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ..ਨਵੀਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ.. pic.twitter.com/GllQrFkz85
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 4, 2022
पढ़ें :- यूपी में किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर कोई कब्जा न करने पाए : मुख्यमंत्री योगी
सीएम मान ने पिछली सरकारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे ‘पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।’ उन्होंने कहा, हर संभव कोशिश करूंगा कि 75 साल में इन्होंने (पिछली सरकारों) पंजाब का जो बेड़ा गर्क किया है उसे ठीक करूं। आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले (घोटाले) भी सामने आएंगे। हम पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।