1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhai Dooj 2024 : भैया दूज पर करें आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली

Bhai Dooj 2024 : भैया दूज पर करें आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली

Bhai Dooj 2024 : हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व बहुत महत्व है। इस पर्व के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जाता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bhai Dooj 2024 : हिंदू धर्म में भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व बहुत महत्व है। इस पर्व के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भी होता है। भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व बहन और भाई के प्रति विश्वास और प्रेम का होता है। हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जाता है। देशभर में भाई दूज (Bhai Dooj) को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन को भाई बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस साल भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहने भाईयों के लिए व्रत रखती हैं और विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

पढ़ें :- 06 अप्रैल 2026 का राशिफल : इन 5 राशियों को अचानक से धन लाभ और भाग्य का मिल सकता है भरपूर साथ, पढ़ें अपना राशिफल

भैया दूज के उपाय

भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बहनें भाई के साथ यमुना नदी में स्नान करें, इससे घर में खुशहाली आएगी और भाई के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है।

भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन भाई को बहन के घर जाना चाहिए और बहन को तिलक लगाकर भाई को खाना खिलाकर स्वागत करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

इस दिन तिलक करते समय बहनें “गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े, का जाप करना चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- Shani Uday 2026 : शनि उदयवान होने जा रहे 22 अप्रैल को, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बहनों को यमराज के नाम से चौमुखी दीपक जलाकर घर के बाहर रखना चाहिए। इससे भाई की आयु बढ़ती है।

भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से भाई की आयु बढ़ती है और घर में खुशहाली आती है।

भाई दूज (Bhai Dooj) पर पूजा करने के लिए सबसे पहले आटा से चौक बनाएं। इसके बाद भाई को इस चौक पर पूर्व की ओर मुंह करके बिठाएं और भाई के सिर पर फूल, पान, सुपारी और पैसा रखकर माथे पर तिलक करें।

इसके बाद तिलक लगाने के बाद भाई के हाथों में कलावा बांधे और हमेशा रक्षा करने का संकल्प लें। इससे भाई-बहन का प्यार बरकरार रहता है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi 2026 : वरूथिनी एकादशी कब है ? जानें सही तिथि और दान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...