1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bharat Bandh Live Update : किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर लगा लंबा जाम, कई जगहों पर छाया सन्नाटा

Bharat Bandh Live Update : किसानों के भारत बंद के बीच दिल्ली की सीमाओं पर लगा लंबा जाम, कई जगहों पर छाया सन्नाटा

Bharat Bandh Live Update : किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है, जिसका देशभर में मिला-जुला आसरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली की सीमाओं पर जाम ही जाम नजर आ रहा है। कई किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Bharat Bandh Live Update : किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है, जिसका देशभर में मिला-जुला आसरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच दिल्ली की सीमाओं पर जाम ही जाम नजर आ रहा है। कई किलोमीटर तक गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- टैरिफ पर आनाकानी की तो भारी पड़ेगा...अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर कई देशों को दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, भारत के बंद के बीच गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur border) पर भी कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लाइनें देखी गई हैं। बड़े-बड़े वाहनों समेत कार, ऑटो और बाइकें भी एकदम रेंग-रेंगकर चलती नजर आ रही हैं। आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। आज ग्रेटर नोएडा तथा गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जाएगी।

पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ यूपी में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, बहुत जगहों पर मंडी खुली हुई हैं और वहीं कुछ पूरी तरह से बंद हैं। पंजाब के खन्ना में सुभाष बाजाप, लालहेड़ी मार्केट और समराला रोड मार्केट खुली है। सड़कों पर भी यातायात की रफ्तार नहीं थमी है। इस बीच किसानों ने हाईवे बंद करने की बात कही है।

पंजाब पुलिस के जवान शुक्रवार को अमृतसर में किसान यूनियनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान बंद दुकानों के बगल में एक सड़क पर गश्त करते हुए देखे गए हैं। बता दें कि भारत बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ है जो कि शाम को चार बजे तक चलेगा।

पढ़ें :- हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया, टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया-ये है शर्म की बात...राहुल गांधी ने साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...