HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में…’ भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर मची धूम

‘बैठ जा मेरी बोलेरो में…’ भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर मची धूम

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) के फेमस एक्टर, सिंगर रितेश पांडे (Singer Ritesh Pandey) आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। रितेश ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वहीं, अब उनका नया धोबी गीत 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' (Baith Ja Meri Bolero Me) में रिलीज हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।  भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) के फेमस एक्टर, सिंगर रितेश पांडे (Singer Ritesh Pandey) आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। रितेश ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वहीं, अब उनका नया धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ (Baith Ja Meri Bolero Me) में रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज होते काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कुछ ही देर में काफी बार देखा जा चुका है।

पढ़ें :- बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

रितेश संग अंतरा सिंह प्रियंका ने दी अपनी आवाज

रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के  धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ गाने को रिद्धि एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने रितेश के साथ भोजपुरी की हिट सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। रितेश का ये नया धोबी गीत बेहद खास है। इसे दर्शक बेहद पसंद कर हरे हैं। रितेश ने अपने इस गाने को लेकर कहा कि ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ फन लविंग गाना है। आपको बता दें कि रितेश पांडे ने एक्टिंग के साथ ही गायकी में भी अपने हुनर का परचम लहरा रहे है।

रितेश का ‘हैलो कौन’ गाना हुआ था हिट

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा

उन्होंने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रितेश पांडे (Ritesh Pandey)  का सबसे फेमस सॉन्ग ‘हैलो कौन’ रहा है। उसके बाद एक से बढ़कर एक गाना लेकर वे समय – समय पर आते हैं। उनके ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के गीतकार जेडी बहादुर हैं। संगीतकार आशीष वर्मा हैं। अरेंजर  धनंजय सिंह हैं। वीडियो आशीष यादव का है। रितेश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह आए दिन अपने आने वाले गानों की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...