उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में दो बसों की आमने सामने भिंड़त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही दर्जनों लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों प्राइवेट थे।
Big Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में दो बसों की आमने सामने भिंड़त हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही दर्जनों लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों प्राइवेट थे।
शहर कोतवाली अंतर्गत ब्रम्हस्थान टैक्सी स्टैण्ड से सवारियों से लदी एक प्राइवेट बस बलिया जिले के रतसड़ के लिए रवाना हुआ था। सवारियों से भरी बस थाना हलधरपुर अंतर्गत धर्मागतपुर रतनपुरा बाजार के पास पहुंची तभी चुनावी ड्यूटी के लिए आ रही बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया।
जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त 40 वर्षीय नाजिर निवासी सवरा जनपद बलिया, 46 वर्षीय राजू तिवारी निवासी बलिया, 50 वर्षीय अनिल कुमार निवासी गोविंदपुर जनपद गाजीपुर और 49 वर्षीय सदानंद राजभर निवासी सराय भारती रसड़ा जनपद बलिया के रुप में किया गया है।