1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर

हरियाणा में वोटिंग से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन और वोटिंग से दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन और वोटिंग से दो दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के दिग्गज नेता अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

भाजपा नेता अशोक तंवर गुरुवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। वोटिंग से ठीक पहले अशोक तंवर का कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, पांच अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग होनी है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी प्रदेश में पहले से ही बड़ी हुई है और चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन भी है।

जनवरी में भाजपा में हुए थे शामिल
इससे पहले इस साल 20 जनवरी को अशोक तंवर ने नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सिरसा सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्हें कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के हाथों 2.50 लाख से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...