HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मचा हड़कंप

Video: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।ये चूक तब हुई जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रोड शो कर रहे थे।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। ये चूक तब हुई जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अखिलेश यादव के रथ पर चढ़ गया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने युवक को नीचे उतारा। युवक अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचाने के लिए रथ पर चढ़ा था।

पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं ,ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय, बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान

नगर निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)  की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां एक युवक अखिलेश की रथ पर सवार हो गया और सुरक्षा बलों को भनक तक नहीं लगी।

पढ़ें :- Viral video: मुरादाबाद में पहले धुआं और चिंगारियां निकली और फिर देखते ही देखते चलकर राख हो गई घर के अंदर खड़ी स्कूटी

जैसे ही उसे पकड़ा गया वहां हंगामा मच गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत धक्का देकर उसे रथ से नीचे उतारा। सुरक्षाकर्मियों की नजर जैसे की युवक पर पड़ी वे हड़बड़ा गए। उसे बहुत मुश्किल से नीचे उतारा गया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना है। भाजपा का काम नफरत फैलाना है। स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम की है।

अरबों रुपये स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर में अपने ऊपर दर्ज मामलों को सीएम खत्म न कराते तो चार्जशीट की फेहरिस्त बहुत लंबी होती।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...