1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Elections 2025: दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा का चुनाव, 6 और 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 14 को आएंगे नतीजे

Bihar Elections 2025: दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा का चुनाव, 6 और 11 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 14 को आएंगे नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। बिहार की पावन भूमि पर पांच वर्षों के बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। जैसा की आप सबको पता है कि, चुनाव एक सवैधानिक संस्था है, जो अपनी जिम्मेदारी दो चरणों में निभाती है। पहला चरण-मतदाता सूची बनाना और दूसरा चरण-चुनाव कराना।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। बिहार की पावन भूमि पर पांच वर्षों के बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। जैसा की आप सबको पता है कि, चुनाव एक सवैधानिक संस्था है, जो अपनी जिम्मेदारी दो चरणों में निभाती है। पहला चरण-मतदाता सूची बनाना और दूसरा चरण-चुनाव कराना।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तरफ से कहा गया कि, जून 2025 से शुरू हुए एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हुआ। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई और सभी राजनीतिक दलों को दी गई। एक सितंबर तक दावों और आपत्ति का समय रहा। इसमें राजनीतिक दल, बूथ एजेंट्स और नागरिकों को भरपूर समय दिया गया। उसके बाद पात्रता का परीक्षण हुआ और 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित हुई। अभी भी उसमें कोई अधिकारियों से गलती रह गई हो तो जिलाधिकारी के पास अपील डाली जा सकती है। किसी का नाम छूट गया हो तो नामांकन के 10 दिन पहले तक नाम जुड़वा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की तरफ से कहा गया कि, निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं। इसके अलावा 14 हजार 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं। आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं। ये सभी आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं।

22 वर्षों बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, लगभग 22 वर्षों के बाद बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम पूरा हुआ। सभी राजनीतिक दलों ने यह मांग की थी कि मतदाता सूची में काफी गड़बड़ियां हैं। सोशल मीडिया में इसके बारे में काफी बढ़-चढ़कर कहा गया। लेकिन सच्चाई यह है कि 243 विधानसभाओं में 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मिलकर । एसआईआर में जमीनी स्तर के अधिकारियों को जबरदस्त मेहनत करनी पड़ी है। एक नई व्यवस्था बनाई गई है। किसी भी पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर कोई भी मतदाता अपना मोबाइल फोन जमा करा सकता है। इसके बाद वोट करने के बाद इसे लेकर वापस जा सकता है।

दो चरण में होग विधानसभा का चुनाव
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को चुनाव का नतीजा आएगा।

पढ़ें :- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू; सरकार पेश करेगी 14 विधेयक, विपक्ष SIR पर मोर्चाबंदी के लिए तैयार

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...