1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Elections 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी लड़ेंगी चुनाव? कहा-अगर वो मान जाती हैं तो दाखिल करेंगे नामांकन

Bihar Elections 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी लड़ेंगी चुनाव? कहा-अगर वो मान जाती हैं तो दाखिल करेंगे नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना शुरू हो गया है। इस बार चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के कई स्टार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं। वहीं, इन सबके बीच खेसारी लाल यादव की पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना शुरू हो गया है। इस बार चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के कई स्टार भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं। वहीं, इन सबके बीच खेसारी लाल यादव की पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि, खेसारी की पत्नी आरजेडी से चुनावी मैदान में उतरेंगी।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

अब इस मामले में खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, मैं चाहता हूं कि, मेरी पत्नी चुनाव लड़े। मैं उनको पिछले चार दिनों से इसके लिए मना रहा हूं। अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि, इस बार तेजस्वी भैया को जिताने की पूरी कोशिश करूंगा।

दरअसल, बीते काफी दिनों से इसको लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि, खेसारी या उनकी पत्नी आरजेडी की तरफ से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन अभी पार्टी की तरफ से इसको लेकर कोई अधिकारिक एलान नहीं किया गया है। हालांकि, खेसारी लाल यादव ने साफ कर दिया कि, अगर उनकी पत्नी मान जाती हैं तो उनका नामांकन जरूर होगा।

भोजपुरी के कई स्टार चुनावी मैदान में
बता दें कि, इस बार भोजपुरी सिनेमा के कई स्टार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमान के लिए उतर रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। इसके साथ ही, भोजपुरी के गायक रितेश पांडेय को जनसुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मैथली ठाकुर भी भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में दिख सकती हैं। इसके साथ अक्षरा सिंह का भी नाम चर्चाओं में है।

 

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...