HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: JDU छोड़ने के बाद बिहार में कितना असर डाल पायेंगे उपेंद्र कुशवाहा? जानिए सियासी समीकरण

Bihar News: JDU छोड़ने के बाद बिहार में कितना असर डाल पायेंगे उपेंद्र कुशवाहा? जानिए सियासी समीकरण

बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी का भी ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल‘ रखने का ऐलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी का भी ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपनी नई पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल‘ रखने का ऐलान किया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने जदयू का साथ छोड़ा है। इसके पहले भी 2013 में वह ऐसा कर चुके हैं।

पढ़ें :- Bihar News: बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका, अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल

इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बनाई थी। आरएलएसपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था और उपेंद्र कुशवाहा मोदी सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे। हालांकि, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने 2018 में एनडीए का साथ छोड़ दिया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने विपक्षी महागठबंधन का दामन थामा था।

इन चुनावों में बुरी हार के बाद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कुशवाहा ने महागठबंधन को छोड़ मायावती की बीएसपी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2020 में उन्हें एक भी सीट मिली।

इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपनी पार्टी का विलय जदयू में कर दिया। नीतीश के महागठबंधन के साथ जाने के कुछ समय बाद से कुशवाहा के पार्टी से नाराज होने की खबरें आने लगीं। करीब दो साल तक जदयू में रहने के बाद सोमवार को आखिरकार कुशवाहा ने फिर ले अपने रास्ते नीतीश से अलग कर लिए।

पढ़ें :- Bihar News: नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार के अगले दिन विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको मिला कौन सा विभाग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...