HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की राह हुई अलग, JDU छोड़ राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से बनायेंगे नई पार्टी

Bihar News: नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की राह हुई अलग, JDU छोड़ राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से बनायेंगे नई पार्टी

हार की सियासत एक बार फिर गरम हो गयी है। जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की राह अलग हो गई है। बीते कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच तनातनी चल रही थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि दोनों नेताओं के रास्ते अलग हो सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार की सियासत एक बार फिर गरम हो गयी है। जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की राह अलग हो गई है। बीते कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच तनातनी चल रही थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि दोनों नेताओं के रास्ते अलग हो सकते हैं। वहीं, सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से नई पार्टी बनायेंगे।

पढ़ें :- हमें ही नहीं जदयू के भी 99% लोगों को यह सब ठीक नहीं लग रहा है...जानिए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्यों कहीं ये बातें

नई पार्टी का ऐलान करने के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने विधान परिषद के सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। दरअसल, बीते काफी दिनों से नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बीच तनातनी चल रही थी। उपेंद्र कुशवाहा हिस्सेदारी मांग रहे थे। इन सबके बीच उन्होंने जेडीयू छोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...