1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bijapur-Kanker Encounter : सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियो को किया ढेर और एक जवान शहीद, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार व गोला-बारूद बरामद

Bijapur-Kanker Encounter : सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियो को किया ढेर और एक जवान शहीद, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार व गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर और कांकेर (Bijapur-Kanker) जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों (Security Forces) के बीच मुठभेड़ हो गई है। अलग-अलग मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर और कांकेर (Bijapur-Kanker) जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों (Security Forces) के बीच मुठभेड़ हो गई है। अलग-अलग मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया है।

पढ़ें :- अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान का बलिदान हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। हथियार और गोला-बारूद बरामद(Ammunition Recovered) हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है।

बीजापुर और दंतेवाड़ा (Bijapur and Dantewada) की सीमा के पास थाना गंगालुर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान (Anti-Maoist operation) पर संयुक्त टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों (Security Forces) के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों (Security Forces) की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है।

पढ़ें :- ​गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश की प्रतिष्ठा को किया मजबूत, बिना अवकाश लिए 24 साल तक किया काम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...