1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव पर बीजेपी हमलावर, कहा-अब्बाजान शब्द से इतनी परेशानी क्यों?

अखिलेश यादव पर बीजेपी हमलावर, कहा-अब्बाजान शब्द से इतनी परेशानी क्यों?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले जुबानी जंग भी तेज हो गयी है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अब्बाजान कहने पर ​सियासी हंगामा मचा गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसको लेकर सीएम योगी (Cm yogi) पर हमला बोला था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले जुबानी जंग भी तेज हो गयी है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अब्बाजान कहने पर ​सियासी हंगामा मचा गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसको लेकर सीएम योगी (Cm yogi) पर हमला बोला था।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

साथ ही ​अखिलेश ने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपनी भाषा को संतुलित रखें। वहीं, अब योगी सरकार (Yogi Sarkar) के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Minister Siddharthnath Singh) ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अब्बाजान शब्द से क्या परेशानी है। ये समझ से परे हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर हमला करते हुए ​सिद्धार्थनाथ सिंह (Minister Siddharthnath Singh) ने कहा कि बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने वालों के मुंह से भाषा में संतुलन की बात हजम नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ड्राइंग रूम में बैठ कर ट्वीट करने वाले भाषा में भी दोष दिखने लगा है।

भाजपा (BJP) की बढ़ती ताकत और जनाधार सपाइयों को रास नहीं आ रहा है। वो सहमे हुए हैं। इसलिये आदर सूचक और सम्मानजनक शब्दों की पहचान करना भी भूल गये हैं।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...