1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किरण सिंहदेव को भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्यों सौंपी जिम्मेदारी

किरण सिंहदेव को भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्यों सौंपी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने यहां पर प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। भाजपा ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने यहां पर प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। भाजपा ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंहदेव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए अरुण साव को हटाते हुए किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

अरुण साव अब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठे थे। जिसके बाद राज्य में भाजपा की सत्ता आने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। साव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी बहुत जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बदलाव कर सकती है। किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से ही राजनितिक हलचल तेज हो गई है

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

बता दें कि,  छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री बनाया है। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव को​ डिप्टी सीएम बनाया। वहीं, विजय शर्मा को भी डिप्टी सीएम बनाया। बीजेपी ने अब लोकसभा चुनाव में सामान्य वर्ग को साधने के लिए दांव चला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...