HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा विधायक रामदुलार गोंड किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट से दोषी करार, सजा का ऐलान 15 दिसंबर को , जानें पूरा मामला

भाजपा विधायक रामदुलार गोंड किशोरी से दुष्कर्म मामले में कोर्ट से दोषी करार, सजा का ऐलान 15 दिसंबर को , जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के दुद्धी सीट (Duddhi Seat of Uttar Pradesh) से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड (BJP MLA Sonbhadra Ramdular Gond) को रेप के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट 15 दिसंबर को अब सजा सुनाएगी। बता दें कि 2014 में नाबालिग ने रामदुलार गोंड (Ramdular Gond) पर रेप का आरोप लगाया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के दुद्धी सीट (Duddhi Seat of Uttar Pradesh) से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड (BJP MLA Sonbhadra Ramdular Gond) को रेप के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट 15 दिसंबर को अब सजा सुनाएगी। बता दें कि 2014 में नाबालिग ने रामदुलार गोंड (Ramdular Gond) पर रेप का आरोप लगाया था। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड (BJP MLA Ramdular Gond) दुष्कर्म और पास्को एक्ट (Pasco Act) में दोषी करार दिए गए हैं। रेप के मामले मे कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया है।

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना

इधर, पीड़िता के भाई ने कहा कि न्याय की जीत हुई है। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड (BJP MLA Ramdular Gond) को काम से काम 20 साल की सजा मिलनी चाहिए। सोनभद्र के एमपी एमएल कोर्ट (MP ML Court of Sonbhadra) में यह मामला चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...