HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सांसद हरिद्वार दुबे का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

BJP सांसद हरिद्वार दुबे का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भाजपा से राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का 74 साल की आयु में निधन हो गया। राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे के पुत्र प्रांशु दुबे ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

BJP MP Haridwar DubeyPassed Away:  भाजपा से राज्यसभा सांसद हरिद्वार (BJP MP Haridwar Dubey) दुबे का 74 साल की आयु में निधन हो गया। राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) के पुत्र प्रांशु दुबे ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि रविवार को वे राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) की सेहत बिल्कुल ठीक थी।

पढ़ें :- Lucknow breaking News: चिड़ियाघर में खौफनाक हादसा, सफाईकर्मी पर हिप्पो ने किया हमला, मौत

हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) 2020 में राज्यसभा के सदस्य बने थे

फिर अचानक उनके सीने में दर्द होने की बात बताई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) साल 2020 में राज्यसभा के सदस्य बने थे।

हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक थे

इससे पहले हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। हरिद्वार दुबे (Haridwar Dubey) संघ के पुराने प्रचारक थे। भाजपा में सक्रिय राजनीति में आने से पहले व सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक थे।

पढ़ें :- Firozabad News: झोपड़ी में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...