1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pragya Thakur बोलीं- हिंदू अपने घरों पर चाकू तेज कर के रखें लोग, अपनी सुरक्षा में करारा जवाब देना हमारा है अधिकार

Pragya Thakur बोलीं- हिंदू अपने घरों पर चाकू तेज कर के रखें लोग, अपनी सुरक्षा में करारा जवाब देना हमारा है अधिकार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने कर्नाटक (Karnataka ) के शिमोगा (Shimoga) में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं को आत्मरक्षा का पाठ (Self Defense Lessons) पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदुओं के सम्मान पर हमला करता है, तो हिंदुओं को जवाब देने का पूरा अधिकार है। कर्नाटक (Karnataka ) में एक हिंदू कार्यकर्ता (Hindu Activist) की मौत को लेकर बात कर रही थीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

शिवमोगा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने कर्नाटक (Karnataka ) के शिमोगा (Shimoga) में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुओं को आत्मरक्षा का पाठ (Self Defense Lessons) पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदुओं के सम्मान पर हमला करता है, तो हिंदुओं को जवाब देने का पूरा अधिकार है। कर्नाटक (Karnataka ) में एक हिंदू कार्यकर्ता (Hindu Activist) की मौत को लेकर बात कर रही थीं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर (MP Pragya Thakur) ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं को तेज कर के रखें, क्योंकि सभी को अपने सुरक्षा करने का अधिकार है। ठाकुर ने कहा कि लव जिहाद (Love Jihad)  , असल में जिहाद उनकी परंपरा है। अगर कुछ नहीं होता तो वे लव जिहाद (Love Jihad) करते हैं। हम हिंदू भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। सन्यासी अपने भगवान से प्यार करते हैं।

दक्षिण क्षेत्र में हिंदू जागरण वेदिके के सम्मेलन (Conferences of Hindu Jagran Vedike) में प्रज्ञा ने कहा कि सन्यासी कहते हैं कि ये दुनिया, जिसे भगवान ने बनाया, उसमें सारे पापियों का खात्मा हो। अगर नहीं किया तो यहां प्यार की सच्ची परिभाषा बच नहीं पाएगी। इसलिए उन्हें जवाब दें जो लव जिहाद (Love Jihad) जैसे कामों में शामिल हैं। अपनी लड़कियों को बचाएं, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।

शिवमोगा (Shimoga)  में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि अपने घरों में हथियार रखिए। अगर कुछ नहीं तो जिस चाकू से सब्जी काटते हैं, उन्हें ही तेज कर के रखिए। क्या पता कब कैसी स्थिति बन जाए। सभी के पास अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घरों में घुस आता है और हम पर हमला करता है, तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : खजुराहो सीट पर सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से लगा बड़ा झटका
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...