1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बंगाल फतह के मिशन पर BJP: PM Modi की 14 रैलियां, शाह-योगी भी मैदान में, चुनावी घमासान तेज

बंगाल फतह के मिशन पर BJP: PM Modi की 14 रैलियां, शाह-योगी भी मैदान में, चुनावी घमासान तेज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है ।दो चरणों में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं का बंगाल दौरा तेज हो गया है।

By हर्ष गौतम 
Updated Date

 

पढ़ें :- भारतीय राजनीति में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का बनाया रिकॉर्ड

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है ।दो चरणों में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं का बंगाल दौरा तेज हो गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने राज्य में 14 रैलियां और रोडशो करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी कम से कम 8 कार्यक्रमों के जरिए माहौल बनाने में जुटेंगे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन सात सभाओं को संबोधित करेंगे, जबकि जेपी नड्डा के भी छह कार्यक्रम तय किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरण रिजिजू समेत कई बड़े चेहरे भी प्रचार में उतर सकते हैं।

योगी-मिथुन का भी जोर, ब्रिगेड ग्राउंड से मोदी ने भरा हुंकार

चुनावी मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पूरी ताकत से उतरेंगे। उनके कम से कम 8 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें जनसभाएं और रोडशो शामिल हैं। वहीं अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी राज्य में 10 से ज्यादा सभाओं और कई रोडशो में हिस्सा लेंगे। हाल ही में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि लोगों के उत्साह से साफ है कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है।

दो चरणों में मतदान

पढ़ें :- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत: LPG जहाज सुरक्षित पहुंचा, सरकार ने दी सप्लाई को लेकर बड़ी अपडेट

चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। 19 मार्च को बीजेपी ने  111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी थी। इस सूची में संदेशखली आंदोलन का चेहरा मानी जाने वाली रेखा पात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ अधिकारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष तपस रॉय और अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली भी चुनावी मैदान में हैं। रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस की लवली मैत्रा के खिलाफ उतारा गया है, जबकि हिरण चटर्जी को हावड़ा के श्यामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...