1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में उपचुनाव जीतेगी भाजपा, समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय : केशव प्रसाद मौर्य

यूपी में उपचुनाव जीतेगी भाजपा, समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी उपचुनाव को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में भाजपा के जीत का दावा किया है, जबकि अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी उपचुनाव को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में भाजपा के जीत का दावा किया है, जबकि अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा है।

पढ़ें :- IND vs NZ Final ODI Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे तीसरा वनडे

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव एंड कंपनी का भविष्य अंधकारमय हो चुका है। भाजपा यूपी में उपचुनाव जीतने के साथ 2027 में 2017 दोहरायेगी,तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा ही वर्तमान भाजपा ही भविष्य।

13 नवंबर को होगी वोटिंगउत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर प्रदेश में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। उपचुनाव में मतदान से पहले मुख्य रूप से सपा और भाजपा ने अपनी ताकत झोंक दी है। दरअसल, इस चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सपा और भाजपा दोनों उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

लोकसभा में मिली थी भाजपा को हार
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी प्रदेश को बड़ा फायदा मिला था। प्रदेश में समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को चुनाव में बड़ा झटका लगा था। ऐसे में सपा उपचुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है। वहीं, भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्जकर लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मरहम लगाना चाहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...