दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले BJ P और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच सियासी खिंचतान बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमले बोले जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव से पहले BJ P और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच सियासी खिंचतान बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमले बोले जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है।
भाजपा ने तीन एनजीओ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में मजदूरों को मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। उनकी तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि राजधानी में दो लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है।
अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था।
इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था।
पढ़ें :- UP Board Exam 2023 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड ?
इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है।
– डॉ. @sambitswaraj pic.twitter.com/toMH7qRVxN
— BJP (@BJP4India) November 4, 2022
निर्माण श्रमिकों के लिए काम करने वाले तीन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने दिल्ली में श्रमिकों के पंजीकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। संबित पात्रा का कहना है कि, केजरीवाल सरकार ने फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन कराया।
जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं लेकिन दो लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन किया।