HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार, सीएम योगी बोले-‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत

हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार, सीएम योगी बोले-‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत

हरियाणा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने ज रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, जबकि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। हरियाणा में भाजपा में सरकार बनती देख कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने ज रही है। रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, जबकि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। हरियाणा में भाजपा में सरकार बनती देख कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

पढ़ें :- पहले लोकसभा चुनाव और अब हरियाणा में वोट लेने के लिए झूठे और हवाई वादे करने वाली कांग्रेस को जनता ने नकार दिया : अमित शाह

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में बीजेपी हरियाणा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। Nation First भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनंदन!

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, हरियाणा चुनाव में भाजपा ने लोगों के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल की है। हम प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार प्रकट करते हैं। हरियाणा में जन-जन का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जीता है…विपक्ष पूरी तरह से विफल हुआ है…जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस ने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया...भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हरियाणा की जनता का भरोसा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी के अथक प्रयास तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारे कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, अटूट विश्वास और संकल्प को समर्पित है। इन ऐतिहासिक चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री जी, हरियाणा भाजपा के कार्यकताओं और देवतुल्य मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...