1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद, समर्थकों में खुशी की लहर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भारतीय जनता पार्टी के युवा एवं तेजतर्रार नेता रवि वर्मा (पुत्र चंद्रशेखर वर्मा), निवासी बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 11, को भाजपा द्वारा मनोनीत सभासद घोषित किया गया है। जैसे ही मनोनीत सभासदों की सूची जारी हुई, नगर में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने रवि वर्मा को बधाइयां देना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, गाजियाबाद में ऑफिस गार्ड ने सीने में मारी गोली

इस खबर के सामने आते ही उनके घर और आवास पर शुभचिंतकों, दोस्तों, रिश्तेदारों और भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कई लोगों ने फोन के माध्यम से भी उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सोनौली के व्यापारी संजीव जायसवाल, पवन जायसवाल,धर्मेद्र जायसवाल,राजू गुप्ता, प्रेम सिंह, राजू जायसवाल, मनीष साहू, हर्ष वर्मा, हरेंद्र जायसवाल, राजू भारती, सुभाष यादव, आजाद सिंह सहित नगर के कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि रवि वर्मा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट के CSC में किया औचक निरीक्षण, खामियों पर प्रभारी को लगाई फटकार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...