1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उदयपुर में गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये,लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उदयपुर में गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए दान किए 1 करोड़ रुपये,लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, वह उदयपुर में अगली मूवी 'खेल खेल में' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आएंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, वह उदयपुर में अगली मूवी ‘खेल खेल में’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) नजर आएंगी। अब खबर है कि एक्टर ने वहां के एक हॉस्टल के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये दान किया है।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने शूटिंग शेड्यूल से ब्रेक लेकर खेरवाड़ा छावनी में वनवासी कल्याण परिषद हॉस्टल का दौरा किया। वहां उन्होंने पूजा की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जब एक्टर वहां पहुंचे तो आरती हो रही थी। बच्चों ने जब उन्हें देखा तो वह बेहद खुश हो गए। फिर उन्होंने उनके साथ मस्ती की और बातें भी की। साथ ही 1 करोड़ रुपये दान भी किए।

पढ़ें :- Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

इस हॉस्टल का नाम अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  के पिता के नाम पर है। सालभर पहले एक्टर ने इस हॉस्टल को बनाने के लिए अपना सहयोग दिखाया था। जिसके बाद इसका नाम इस हॉस्टल का नाम राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद हरिओम आश्रम हॉस्टल (Rajasthan Vanvasi Kalyan Parishad Hariom Ashram Hostel) रखा गया था। अब एक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल को बनाने के लिए एक करोड़ रुपये दान का ऐलान किया है।

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ने की भी खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि उन्हें BJP की तरफ से टिकट मिलेगा। वह उन्हें दिल्ली की चांदनी चौक सीट (Chandni Chowk Seat) से खड़ा कर सकती है। फिलहाल इस सीट से डॉक्टर हर्षवर्धन सांसद हैं। हालांकि अभी पार्टी और एक्टर की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। बस दावा किया जा रहा है कि वह सांसद का चुनाव लड़ सकते हैं।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनेगी 'राधा अंश', विराट-अनुष्का की बड़े पर्दे पर दिखेगी भक्ति?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...