1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. KIA EV9 इलेक्ट्रिक SUV की 10 लाख रुपए के टोकन अमाउंट पर बुकिंग शुरू, जानें कब होगी डिलीवरी

KIA EV9 इलेक्ट्रिक SUV की 10 लाख रुपए के टोकन अमाउंट पर बुकिंग शुरू, जानें कब होगी डिलीवरी

किआ इंडिया (KIA India) भारतीय बाजार (Indian Market) में अपनी नई EV9 इलेक्ट्रिक SUV (EV9 Electric SUV)  लॉन्च करने वाली है। 3 अक्टूबर को इस पर से सस्पेंस खत्म हो जाएगा। ऐसे में कंपनी के कुछ चुनिंदा डीलर्स ने इसकी बुकिंग के ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। किआ इंडिया (KIA India) भारतीय बाजार (Indian Market) में अपनी नई EV9 इलेक्ट्रिक SUV (EV9 Electric SUV)  लॉन्च करने वाली है। 3 अक्टूबर को इस पर से सस्पेंस खत्म हो जाएगा। ऐसे में कंपनी के कुछ चुनिंदा डीलर्स ने इसकी बुकिंग के ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डीलर्स इसकी बुकिंग के लिए 10 लाख रुपए का टोकन अमाउंट (Token Amount) दे रहे हैं। कंपनी लॉन्चिंग के बाद इस SUV की डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू कर सकती है। EV9 को पूरी तरह इम्पोर्ट किया जाएगा। इसे CBU रूट के जरिए भारत (India) में लाया जाएगा।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने किया अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से गांजा का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

किआ EV9 के एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

किआ EV9 कोरियाई ऑटोमेकर की लीडिंग SUV होगी। यह 99.8Kwh बैटरी पैक से लैस होगी। इसकी एक बार चार्ज करने पर ARAI-सर्टिफाइट ड्राइविंग रेंज 561km होगी। इसके अलावा, इसे 380bhp के पावर आउटपुट और 700Nm के पीक टॉर्क के साथ AWD के रूप में पेश किया जाएगा। यह पावरट्रेन से EV9 को 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.3 सेकेंड लेगेंगे। इसे DC फास्ट चार्जर से 10 से 80% चार्ज करने में केवल 24 मिनट लगते हैं।

डायमेंशन की बात करें तो इस SUV की लंबाई 5,015mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,780mm है। इसका व्हीलबेस 3,100mm का है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 10 एयरबैग्स, ABS, ESC, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें ADAS लेवल 2 फीचर्स भी होंगे, जिसमें फॉरवार्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट शामिल होगा।

माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा सकती है। कपनी इस ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-रो SUV को 5 कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। हालांकि, इसमें सिर्फ सिंगल वैरिएंट ही आएगा। इस कीमत के साथ, EV9 SUV का मुकाबला लैंड रोवर डिफेंडर, वोल्वो XC90, ऑडी Q8, BMW X5, रेंज रोवर वेलार, मर्सिडीज-बेंज GLE के साथ लेक्सस RX जैसे लग्जरी और प्रीमियम मॉडल से होगा।

पढ़ें :- Royal Enfield Flying Flea C6 : रॉयल एनफ़ील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की शुरू हुई डिलीवरी, छोटे सर्विस सेंटर बनाए गए

EV6 पर 15 लाख का डिस्काउंट

किआ इंडिया EV6 इलेक्ट्रिक कार पर इस महीने 15 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। इस क्रॉसओवर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61 लाख रुपए है। वहीं, दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 74 लाख रुपए है। ऐसे में कंपनी की डीलरशिप पर इसकी कीमत में 15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे डीलरशिप से करीब 55 लाख से 60 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी की नई फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी EV9 के चलते इस पर ये डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...