1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating bottle gourd: पोषक तत्वों से भरपूर होती है लौकी, खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे

Benefits of eating bottle gourd: पोषक तत्वों से भरपूर होती है लौकी, खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे

लौकी बहुत कम ही लोगो को खाना पसंद होता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लौकी में फाइबर अधिक होता है और लो कैलोरी होता है। साथ ही इसमें पानी अधिक पाया जाता है।इसका सेवन करने से वेट लॉस होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating bottle gourd: लौकी बहुत कम ही लोगो को खाना पसंद होता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। लौकी में फाइबर अधिक होता है और लो कैलोरी होता है। साथ ही इसमें पानी अधिक पाया जाता है।इसका सेवन करने से वेट लॉस होता है।

पढ़ें :- गर्लफ्रेंड के साथ जश्न में डूबे हार्दिक पांड्या ने किया तिरंगे का अपमान? पुणे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

साथ ही इसमें विटामिन सी,बी और के अलावा कैल्शियम ,मैग्नीशियम,आयरन और जिंक पाया जाता है। लौकी का किसी भी रुप में सेवन फायदेमंद होता है। चाहे इसका जूस बनाकर पिया जाय या सब्जी या किसी अन्य रुप में खाया जाय। लौकी का जूस पीने से वेट कम होता है। लौकी का रायता हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है।

अपने शाम नाश्ते में आप लौकी का इस्तेमाल सूप के रूप में भी कर सकते हैं। ये हेल्दी भी है और पौष्टिक भी…लौकी के सूप में टमाटर और दाल मिलकर उसे और भी पोषक बना सकते हैं।

चीला हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप अपने डिनर में लौकी का चीला बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। लौकी को बारीक पीसकर उसमें भुना हुआ जीरा, नमक, हल्दी, मसाला और बेसन मिलाकर आप इसका चीला तैयार कर सकते हैं।

लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेटेड होने से बचाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसलिए गर्मी में इसे खाने से काफी फायदा मिलता है।
लौकी खाने या इसका जूस पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स साफ होते हैं, जिससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है और पूरी सेहत को भी फायदा मिलता है।
लौकी में पानी और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए लौकी खाने से आपकी पाचन अच्छा होता है और ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती हैं। लौकी में सोडियम और पोटेशियम की मात्रा काफी कम होती है, जिस वजह से यह किडनी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए लौकी खाने से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

पढ़ें :- US के ऑयल टैंकर शिप पर ईरान ने 'सुसाइड बोट' से किया हमला, एक भारतीय की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...