1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Brahmin Card : अखिलेश यादव ने बागपत में बदला प्रत्याशी, अब अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

Brahmin Card : अखिलेश यादव ने बागपत में बदला प्रत्याशी, अब अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

मेरठ-हापुड़ लोकसभा (Meerut-Hapur Lok Sabha) से एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट बदलने के बाद सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले प्रत्याशी बदल दिया है। यहां अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma) को प्रत्याशी बनाया गया है। अखिलेश यादव के यहां सुबह से कई टिकटों को लेकर बैठक चल रही थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली । मेरठ-हापुड़ लोकसभा (Meerut-Hapur Lok Sabha) से एडवोकेट भानु प्रताप का टिकट बदलने के बाद सपा ने बागपत में नामांकन खत्म होने से एक दिन पहले प्रत्याशी बदल दिया है। यहां अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma) को प्रत्याशी बनाया गया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के यहां सुबह से कई टिकटों को लेकर बैठक चल रही थी। अब बागपत लोकसभा सीट (Baghpat Lok Sabha seat) से अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma) प्रत्याशी बनाए गए हैं। भाजपा के राजकुमार सांगवान से उनका मुकाबला रहेगा।

पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी

सपा ने पहले जाट बिरादरी से अपने पुराने कार्यकर्ता मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma)  ने भी दावेदारी कर दी तो जातीय समीकरण और ब्राह्मण वोटर्स को देखते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अमरपाल को तैयारी करने की बात कहते हुए भेज दिया था। पिछले दो दिन से सिम्बल लेने को लेकर खींचतान चल रही थी और मनोज व अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma)  दोनों ने लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। अब नामांकन का केवल एक दिन बाकी रहने से पहले अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma)  को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि उनको प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। वो सिंबल लेकर आते ही नामांकन करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...