1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक: 24 घंटे में मिले 3.10 लाख से ज्यादा संक्रमित, 4,075 लोगों की गई जान

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक: 24 घंटे में मिले 3.10 लाख से ज्यादा संक्रमित, 4,075 लोगों की गई जान

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है लेकिन मौत के आंकड़ों में आज फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है। बीते 24 घंटे में देश के अंदर 3,10,580 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4,075 लोगों की जान चली गयी है। राहत की बात ये है कि देश में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार करम होने लगी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गयी है लेकिन मौत के आंकड़ों में आज फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है। बीते 24 घंटे में देश के अंदर 3,10,580 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4,075 लोगों की जान चली गयी है। राहत की बात ये है कि देश में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार करम होने लगी है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 3.62 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। बता दें कि, एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 3.26 लाख से ज्यादा केस मिले थे। कई बड़े राज्यों में लॉकडाउन का असर कोरोना केसों पर दिखने लगा है। हालांकि, मौतों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा रखी है।

24 घंटे में 3,10,580 मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,83,065 हो गई है तो 4,075 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2.70 लाख के पार चली गई है। अभी तक 31.3 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हुई है तो 18 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं।

बता दें, कोरोना की चेन तोड़ने के लिए ज्यादातर राज्यों ने सख्ती की है। इसके तहत राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लगाया है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए 24 मई तक प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...