HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking- योगी के मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश, इसके साथ पकड़ा गया आरोपी

Breaking- योगी के मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश, इसके साथ पकड़ा गया आरोपी

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) पर गुरुवार को जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। हमला करने आया शख्स के पास जहर और ब्लेड मिला है। हमला करने वाले आरोपी को कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है। यह हमले की कोशिश उस वक्त हुई जब सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि यूपी चुनाव में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) पर गुरुवार को जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। हमला करने आया शख्स के पास जहर और ब्लेड मिला है। हमला करने वाले आरोपी को कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है। यह हमले की कोशिश उस वक्त हुई जब सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे। बता दें कि यूपी चुनाव में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट (Allahabad West assembly seat) से उम्मीदवार बनाया गया है।

पढ़ें :- ED को झारखंड में नौकर के घर मिला नोटों का पहाड़; मंत्री के निजी सचिव से है कनेक्शन

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनाथ सिंह नामांकन के लिए जा रहे थे। तभी कैबिनेट मंत्री पर एक युवक ने हमले का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हमलावर भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है, उसने मंत्री पर हमले का प्रयास किया। भाजपा पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि मौके पर वह भी मौजूद थे।

मंत्री अभी वह सीढ़ी पर चढ़ रहे थे कि एक युवक उनकी तरफ तेजी से वह हमला कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसके पास से ब्लेड और केमिकल बरामद किया गया है। आरोपी कर्नलगंज कोतवाली इलाके के कटरा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि वह पहले बीजेपी से जुड़ा था। कुछ समय पहले उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उधर, इस संबंध में सीओ संतोष सिंह का कहना है कि हमले की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। बता दें कि सिद्धार्थनाथ सिंह देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के नाती हैं। बीजेपी संगठन में कार्यकर्ता से उन्होंने यूपी में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...