1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Breaking: 20 अक्टूबर तक फैसला हुआ सुरक्षित, 6 दिन और जेल में रहेंगे आर्यन

Breaking: 20 अक्टूबर तक फैसला हुआ सुरक्षित, 6 दिन और जेल में रहेंगे आर्यन

आर्यन खान, मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी पर मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। आर्यन के वकील ने एनसीबी के सवालों पर अपने जवाब 13 अक्टूबर को रखे थे। एनसीबी की तरफ से ASG अनिल सिंह ने आर्यन के वकील अमित देसाई का काउंटर किया था और दलीलें दी थीं कि उन्हें अभी जमानत क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आर्यन खान, मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी पर मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। आर्यन के वकील ने एनसीबी के सवालों पर अपने जवाब 13 अक्टूबर को रखे थे। एनसीबी (NCB) की तरफ से ASG अनिल सिंह ने आर्यन के वकील अमित देसाई का काउंटर किया था और दलीलें दी थीं कि उन्हें अभी जमानत क्यों नहीं मिलनी चाहिए। आज की सुनवाई में अनिल सिंह अपने बचे हुए पॉइंट्स (Points) रखे। आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट(Court) ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

पढ़ें :- Uttarakhand Forest Fire : आग की लपटों से धधकते उत्तराखंड के जंगल, 24 घंटों में 31 घटनाएं; खतरे में नैनीताल के रिहाइशी इलाके

कोर्ट इस केस में अपना फैसला 20 अक्टूबर को सुनाएगा। तब तक यानी 6 दिनों तक आर्यन खान समेत अन्य आरोपी जेल में ही रहेंगे। लंच ब्रेक के बाद कोर्ट में वाद- विवाद एक बार फिर शुरू हुआ। जिस में एएसजी अनिल सिंह ने कहा, ‘इससे नौजवानों (Youth) पर बुरा असर पड़ रहा है, ये कॉलेज जाने वाले बच्चे हैं, लेकिन इस आधार पर जमानत देना ठीक नहीं होगा। मुझे कोर्ट से ये बात कहने की जरूरत नहीं कि ये देश का भविष्य हैं। देश का भविष्य इस पीढ़ी के भरोसे है। जज साहब बाद में जमानत दे सकते हैं लेकिन अभी बेल देना ठीक नहीं होगा। अभी इस केस(Case) में जांच बाकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...