1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News : गुजरात के वडोदरा में छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, दो शिक्षक समेत नौ बच्चों की मौत,करीब 27 लोग थे सवार

Breaking News : गुजरात के वडोदरा में छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, दो शिक्षक समेत नौ बच्चों की मौत,करीब 27 लोग थे सवार

गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव एक झील में पलट गई। नाव में 27 बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हरणी (Harni) की मोटनाथ झील (Motnath Lake) में ये बच्चे नौका विहार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

वडोदरा। गुजरात (Gujarat) के वडोदरा (Vadodara) में गुरुवार को स्कूली छात्रों से भरी नाव एक झील में पलट गई। नाव में 27 बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार, हरणी (Harni) की मोटनाथ झील (Motnath Lake) में ये बच्चे नौका विहार कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

पढ़ें :- गांधी स्मृति पहुंचे विपक्ष के सांसद: राहुल गांधी बोले-भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता

घटना के बाद बच्चों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया। जानकारी के अनुसार, नाव पलटने से अब तक दो शिक्षक व सात बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। नाव में बच्चों को लाइफ जैकेट के बिना बिठाया गया था। बता दें कि इस घटना से करीब साल भर पहले हुई मोरबी झूलता पुल दुर्घटना की यादें ताजा हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...