1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bridge collapsed in Bihar: बिहार के भागलपुर में गिरा पुल, दो साल पहले ही कराया गया था निर्माण

Bridge collapsed in Bihar: बिहार के भागलपुर में गिरा पुल, दो साल पहले ही कराया गया था निर्माण

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के भागलपुर के पीरपैंती के पास शुक्रवार को पुल ढह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुल पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर मुस्तफापुर के पास बनाया गया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Bridge collapsed in Bihar: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के भागलपुर के पीरपैंती के पास शुक्रवार को पुल ढह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुल पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर मुस्तफापुर के पास बनाया गया था।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुल बाढ़ के पानी की वजह से कुछ दिन पहले ही क्षतिग्रस्त हुआ था। शुक्रवार को ढह गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स पुल का निर्माण दो  साल पहले ही कराया गया था। पुल के आस पास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने का माध्यम था।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

बिहार में पहले भी गिरे हैं कई पुल

इस पुल के गिरने से ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बिहार में पुल गिरने की यह घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले कई पुल गिर चुके हैं। जून जुलाई के दौरान ग्यारह दिन के अंदर पांच पुल गिरने की खबर आयी थी।

 दो साल पहले पीडब्लूडी द्वारा बनाया गया था पुल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भागलपुर के पीरपैंती से बाखरपुर जाने वाली मुख्य सड़क मुस्तफापुर के पास पुल शुक्रवार की सुबह गिर गया। जिसमें करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। यह पुल दियारा इलाके में है। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर बहुत कम ही लोग थे जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते होते टल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुल दो साल पहले पीडब्लूडी द्वारा बनाया गया था। इस पुल के ध्वस्त होने से पीरपैंती में बाखरपुर और बाबपूपुर पंचायत समेत कई गांवो का संपर्क टूट गया है।

तेजस्वी ने साधा निशाना

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

बिहार के भागलपुर में एक पुल और ध्वस्त हुआ।

नीतीश कुमार जी के शासन में भ्रष्टाचार की जड़े जितनी गहरी है पुल के पिलर उतने ही सतही है इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैंकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके है।

मजाल है आपने… pic.twitter.com/SsGUVCBy7k

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 27, 2024

पढ़ें :- Nepal Petrol Crisis : नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश घोषित, सरकारी दफ्तरों में नया टाइम लागू
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...