1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को बताया सेंसिटिव, बोले-अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो नेता विपक्ष राहुल गांधी को पढ़ने देना चाहिए

Video-अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को बताया सेंसिटिव, बोले-अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो नेता विपक्ष राहुल गांधी को पढ़ने देना चाहिए

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसके बाद एक मैग्जीन का आर्टिकल कोट करने की बात कही। इस पर भी ट्रेजरी बेंच से हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री ने इस पर आपत्ति की और कहा कि ऐसा करने की इजाजत इनको नहीं दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चीन के सवाल को सेंसिटिव बताते हुए कहा कि अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो विपक्ष के नेता को पढ़ देना चाहिए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसके बाद एक मैग्जीन का आर्टिकल कोट करने की बात कही। इस पर भी ट्रेजरी बेंच से हंगामा हुआ। रक्षा मंत्री ने इस पर आपत्ति की और कहा कि ऐसा करने की इजाजत इनको नहीं दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चीन के सवाल को सेंसिटिव बताते हुए कहा कि अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो विपक्ष के नेता को पढ़ने देना चाहिए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- 'भाजपाई घपलेबाज' खुद से फार्म-7 छापकर...नकली हस्ताक्षर कर वोट कटवाने में लगे हैं, न्यायालय संज्ञान ले

पढ़ें :- महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकार को घेरा, कहा-सदन को बंद कर दीजिए, हम लोग क्यूं यहां आते हैं, विपक्ष सिर्फ प्रधानमंत्री की जयकार करे?

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने डॉक्टर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव तक का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें चीन से सावधान रहना है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं. रूलिंग के बाद ये फिर से पढ़ रहे हैं, ऐसे सदन कैसे चलेगा? आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रहा है। विपक्ष के नेता खुद बोलना नहीं चाहते। यहां किसी की मनमानी से सदन नहीं चलेगा।

वेणुगोपाल ने रूल 349 पढ़कर सुनाया और दावा किया कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए हैं। इस पर अमित शाह ने कहा कि जो सदस्य ने कहा, वह सत्य नहीं है। तेजस्वी सूर्या ने 2004 से 2014 तक के राष्ट्रपति के अभिभाषण को कोट कर कहा है कि ये शब्द मुझे नहीं मिले हैं. ये उसे राष्ट्रपति के अभिभाषण से ही काउंटर कर सकते हैं। इस पर वेणुगोपाल ने बोलना शुरू किया। स्पीकर ने उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता बोलेंगे। सदन में एलओपी एडवोकेट नहीं खड़े करते।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...